2B8DA99B04189C8CACCF8E2CF504E64D

Wednesday, January 31, 2018

! हे नंदन !

 ! हे नंदन ! 
मैंने तो तुम से सिर्फ तुमसे प्यार किया है    


बरसने लगी हैं, अविरल आँखें , 
जबसे तेरा नाम लिया है,
 श्याम सुन्दर सँवारे ,
 मैंने तो तुमसे सिर्फ तुमसे प्यार किया है !! 

तेरा दर तेरी चौखट 
तेरा दरबार है आरज़ू मेरी ,
जीवन है तेरा तुझको ही अर्पण , 
जीवन तेरे नाम किया है, !
श्याम सुन्दर सँवारे , 
मैंने तो तुमसे सिर्फ तुमसे प्यार किया है !! 

 चहुँ ओर बसी खुश्बू तेरी ,
सजा है बंगला,
 मन में बाजे हैं घूंघरू ,
रोम रोम में तुम हो गिरधर , 
तराना साँसों का तेरे नाम किया है!!
श्याम सुन्दर सँवारे , 
मैंने तो तुमसे सिर्फ तुमसे प्यार किया है !!
  
स्वर्ण हिंडोला झूले जब तुम ,
घट घट में आनंद भया है 
हे मनोहर ,मुरलीधर, 
तेरी छवि का 
अँखियों ने रसपान किया है 
श्याम सुन्दर सँवारे , 
मैंने तो तुमसे सिर्फ तुमसे प्यार किया है !!

  जो हो तुम कण कण के वासी , 
"सनम" मेरी तृष्णा है तेरी प्यासी ,
हे लीलाधर,
 हृदय बसा लो, 
मैंने हर पल तेरा नाम लिया है 
श्याम सुन्दर सँवारे , 
मैंने तो तुमसे सिर्फ तुमसे प्यार किया है !! 

No comments:

Post a Comment