2B8DA99B04189C8CACCF8E2CF504E64D

Monday, December 4, 2017

!! अब तू तो मेरा बन के दिखा !!

हे नंदन , 

 !! अब तू तो मेरा बन के दिखा !!


हे नंदन , 
 तूने मुझको तो अपना बना लिया , 
अब तू तो मेरा बन के दिखा, 
   नैनों में जो बस गया है ,
 रूबरू तो हो के दिखा  

  हर ओर तेरे जिस रूप का , 
तूने मुझको है एहसास दिया ,
 उड़ते केश, मुरली लबों पे , 
वो चहरे की मुस्कान दिखा , 

कहते हैं , 
चितवन तेरी है टेडी,
टेडी ही तेरी चाल है ,
हे, मनमोहन , मनभावक ,
 "आ", साथ ज़रा चल के तो दिखा ,

काली रही ज़िंदगी मेरी ,
काला मेरा संसार है ,
तू भी काला, मैं भी काला, 
अगरचे फ़र्क है, 
तो मिल के दिखा ,

प्रेम के सरताज तुम हो ,
हो प्रेम के अवतार तुम,
 बसा कर अपने ह्रदय में मुझको,
कुछ तो प्रेम भाव दिखा ,

 हे नंदन, 
 जानता हूँ 
 "सनम ", 
पा रहा हूँ , 
साँस साँस तुम्हें, 
     आरज़ू है घनश्याम अपना , 
 श्याम रूप साकार दिखा 

तूने मुझको तो अपना बना लिया,
अब तू तो मेरा बन के दिखा,
नैनों में जो बस गया है,
रूबरू तो हो के दिखा

🌹🙏🏻राधे राधे🙏🏻🌹

       

No comments:

Post a Comment