2B8DA99B04189C8CACCF8E2CF504E64D

Wednesday, April 5, 2017

एक मुलाकात - कृष्ण से (भाग १)


  !! एक मुलाकात - कृष्ण से !!
(भाग १) 
            
     A MEET WITH  - "KRISHNA" 
(Part 1)..
 
पिछले कुछ सालों से अलग अलग ग्रंथों के अध्यन का सौभाग्य रहा
पर मन बार बार 'श्रीमद्भगवद्गीता" जी की तरफ खिंचता था 
पर हर बार जब भी गीता जी के अध्यन की कोशिश की , नाकाम रहा 

 (कृष्णा से मुलाकात के लिए - READ MORE - पर क्लिक कीजिये....)  
 
For quite a few years now that I have been trying to understand spiritual believes of varied religions, my heart was always prompting me to know about Krishna and thus was inspiring me to read Shrimadbhagwat Gita ji, but failed every time tried for it. !!  

to read further - please click on READ MORE... 
(पूरी पोस्ट पड़ने के लिए इसी पेज पर read more जहाँ लिखा है वहां पर क्लिक करें )



उन्हीं दिनों जब दुबारा प्रेरित होकर शिव पुराण को समझना चाहा तब कुछ ऐसे संयोग बने जो अपने आध्यात्मिक गुरूजी के साथ साँझा करते ही उस आध्यात्मिक यात्रा का आरम्भ हुआ जिस की अपरोक्ष (indirect) रूप से तो कई कल्प पहले से पर परोक्ष (direct) रूप से बुनियाद परम् प्रभु आज से 25 साल पहले ही मेरे आध्यात्मिक गुरूजी को मेरी जीवन यात्रा में शामील कर, शुरू करा चुके थे । 
 
During the same period while upon re-inspiration to read SHIVPURAN, certain situations made me share the happenings with my spiritual Guru Ji, led to the beginning of my inner spiritual journey which indirectly must have begun ages back whereas it came into direct existence 25 year ago in the form of my spiritual Guru's introduction in the path of my life by supreme Lord Krishna..
 
इस 25 साल की यात्रा में गुरु की संगत और प्रेरणा ने परम तत्व का
महत्व समझने की कुछ कुछ समझ मिली और तब गुरूजी की आज्ञा से
 और परम् पिता परमात्मा की कृपा से गीता जी का अध्यन जो सम्पूर्ण भावार्थ से श्री रामसुखदास जी ने साधक संजीविनी में कहा है , करने का वह सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसको समझाने का जिम्मा खुद मेरे गुरूजी और कान्हा जी ने अपने ऊपर लिया हुआ है !!

This ethereal voyage of last 25 years in the (off and on) company of my Guru with his constant inspiration and my not so devotional efforts, but some how in my sub-consciousness, was  adopting to the basic understanding of this universe and then by the inspiration of my Guru and the blessing of Lord, made it possible for me to read Shri Gita ji  for which my Guru ji and Lord Krishna himself took the responsibility to make me realize the true essence of his BEING taught through Shri GITA Ji and very deeply explained by Shri RAMSUKHDAS JI in his book SADHAK SANJIVINI,

श्री गीता जी में श्री कृष्ण जी के वचन हैं ही इतने प्रेरणादायक 
के उनको बारम्बार सुनने और समझने का मन होता है
और जैसे बच्चा जब बोलना शुरू करता है तो बोल बोल के घर में आनंद भर देता है
या जिस तरह आम लोग अपनी पसंद का गाना सुनकर खुश हो जाते हैं
और बार बार उसे गुनगुनाते रहते हैं या हर महफ़िल में वह ही गाना गाते हैं,
वैसे ही मेरे कृष्णा के कहे हर पद को समझ कर 
साधक का मन भी आनंददित और विचलित हो जाता है
उस वचन को बार बार दोहरने के लिए ,
सब के साथ बांटने के लिए !!

Here Krishna has so beautifully spelled his heart while making us understand the BEING that after adopting even a bit of it in your consciousness you feel like talking about it all the time as you hum your favourite song or as a child when learns to speak  keeps on repeating the learned words again and again        

Oh my Lord.. Please accept my cry for you in the form of this article as the outburst of the innocent child who has learned a few words , recently !!    
On this spiritual path , which he make us to follow,
 the first thing Lord takes upon him-self is to make us realize 
 

WHO IS HE ? - part 1

How and when is he formed ?- part 2  

and

The very meaning of his NAME ? - part 3


 हे  गुरु ! हे परम् ! 
     आपके इस बालक की यह अबोध पुकार आप ही की देन है
 जो आप ही को समर्पित कर रहा हूँ ॥ 
 
         इस आध्यात्मिक यात्रा में जब गुरु कृपा से. 
       श्री कृष्ण ने अपने से जोड़ा तो सबसे पहले,
             
          अपनी सही पहचान .... (भाग -1)
           अपनी उत्पत्ति  ....   (भाग -2)
और 
          अपने नाम का महत्व .... (भाग-3)
    समझने में जो ज्ञान दिया है ,
यहाँ वह ही वर्णन करने की कोशिश कर रहा हूँ, 

   
 
पहले कोशिश करते हैं यह जानने की यह परम् पिता कौन हैं, 
 
 "श्री कृष्ण" कहते हैं -
 
"श्री भगवानुवाच" .
एतद्योनीनि भूतानि सर्वाणीत्युपधारय।
अहं कृत्स्नस्य जगतः प्रभवः प्रलयस्तथा।।7.6।।
 
 
मत्तः परतरं नान्यत्किञ्चिदस्ति धनञ्जय।
मयि सर्वमिदं प्रोतं सूत्रे मणिगणा इव।।7.7।।
 
रसोऽहमप्सु कौन्तेय प्रभास्मि शशिसूर्ययोः।
प्रणवः सर्ववेदेषु शब्दः खे पौरुषं नृषु।।7.8।।

पुण्यो गन्धः पृथिव्यां च तेजश्चास्मि विभावसौ।
जीवनं सर्वभूतेषु तपश्चास्मि तपस्विषु।।7.9।।
(श्री गीता जी , अध्याय 7 श्लोक 6-9 )
 
अपरा और परा इन दोनों प्रकृतियों के संयोगसे ही
सम्पूर्ण प्राणी उत्पन्न होते हैं ऐसा तुम समझो।
 मैं सम्पूर्ण जगत्का प्रभव तथा प्रलय हूँ।
 
 हे धनञ्जय मेरे से बढ़कर (इस जगत्का)
दूसरा कोई किञ्चिन्मात्र भी कारण नहीं है।
 जैसे सूत की मणियाँ सूत के धागे में पिरोयी हुई होती हैं
ऐसे ही सम्पूर्ण जगत् मेरे में ही ओतप्रोत है।
 
   हे कुन्तीनन्दन
जलों में रस हूँ चन्द्रमा और सूर्य में प्रभा (प्रकाश) मैं हूँ
 सम्पूर्ण वेदों में प्रणव (ओंकार) मैं हूँ आकाश में शब्द
और मनुष्यों में पुरुषार्थ मैं हूँ।
 
   पृथ्वी में पवित्र गन्ध मैं हूँ
अग्नि में तेज मैं हूँ सम्पूर्ण प्राणियों में जीवनी शक्ति मैं हूँ
और तपस्वियों में तपस्या मैं हूँ।
 

"Krishna verses"

Know that these two (Natures) are the womb of all beings.
So I am the source and dissolution of the whole universe.
There is nothing whatsoever higher than Me, O Arjuna.
All this is strung on Me, as clusters of gems on a string.

I am the sapidity in water,

O Arjuna;
I am the light in the moon and the sun; I am the syllable Om in all the Vedas, sound in ether and virility in men.I am the sweet fragrance in the earth and the brilliance in the fire,the life in all beings, and I am the austerity in ascetics
(Shri Sadhak Sanjivini, Chapter 7, versus 6-9 ) 
 

और फिर तत्व भी कहा है जो सनातन है, 

 
बीजं मां सर्वभूतानां विद्धि पार्थ सनातनम्।(7.10)  
(श्री साधक संजीविनी (गीता जी) , अध्याय 7 श्लोक 10 )
 
।।हे पृथानन्दन सम्पूर्ण प्राणियों का अनादि बीज मुझे जान।
 
Know Me, O Arjuna, as the eternal seed of all beings;
 (Shri Sadhak Sanjivini, Chapter 7, verses 10) 
 
!! ॐ नमः !!
 
और जब सब में ही अनादि बीज तुम ही हो
 तो 
  "तु भी कृष्ण और मैं भी कृष्ण"
 
ज़रुरत है तो बस एक दिल भर कर,
 
 "निज स्वरुप को अपने आत्म स्वरुप से" . 
मुलाकत की , 
 
 सहज शब्दों में -
 
"खुद की खुद से" मुलाकत की ,  
 
जो बन जाती है  

  !! एक मुलाकात - कृष्ण से !!


Om Namah :
 
Now that you are the eternal seed in all beings  
thus Ah Lord ..
You and Me are ONE   
we together form "Krishna"
 
and if for once
with all our emotions and neutral senses
we unite with our inner-self  
this meet will become .. 

A MEET WITH  - KRISHNA  

 
अब कोशिश करते हैं इसी के भाग २ में अपने अध्यात्म गुरु और केशव से 
उनके प्रकट (उत्त्पति) के तत्व को समझने की   
 
Now let us try to understand the fundamental of Krishna's formation in part 2  
 

" जय श्री कृष्णा "



 
 

 


                   

No comments:

Post a Comment